सम्बंधित जानकारी
- पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: पीएम मोदी बोले, 'आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत'
- Top News : ईरान-अमेरिका सीजफायर, पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर क्या बोले पीएम मोदी?
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान: ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाया, नाकेबंदी बरकरार
- PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर सियासत तेज, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें
- योगी सरकार की पहल से सशक्त हो रहीं निराश्रित महिलाएं, 40 लाख से अधिक को मिल रहा विधवा पेंशन का लाभ
केदारनाथ धाम के कपाट खुले: हजारों भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन
Kedarnath News : केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर बाबा केदार के दर्शन-पूजन किए।
मंदिर के कपाट खुलते ही सर्वप्रथम भगवान की पंचमुखी डोली को गर्भगृह में प्रवेश कराया गया और सभी धार्मिक औपचारिकताओं के पश्चात भगवान केदारनाथ विधिवत विराजमान हुए। केदारनाथ धाम को कई क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। कपाट खुलते समय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और पूरा धाम बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस पावन अवसर पर आप सभी का देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय एवं सुखद हो, यही कामना है।
LIVE: श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर दर्शन-पूजन
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 22, 2026
https://t.co/9HRJnzOsVu
केदारनाथ धाम यात्रा के लिए अब तक 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत, सड़क और पैदल मार्गों का सुधारीकरण, बर्फ हटाने का काम आदि व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। धाम में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने फैसला किया है कि मंदिर परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। मंदिर प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर कोई शख्स ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta
