suvichar
✕

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, CM पुष्कर धामी ने पत्नी समेत लिया बाबा का आशीर्वाद

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2024 (14:27 IST)
Kedarnath Dham: केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा के लिए आज शुक्रवार को बाबा केदार के कपाट खुल गए हैं। इस पल के साक्षी बड़ी संख्या में भक्त और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) पत्नी समेत बने हैं। शांतिपूर्ण और सुहावने वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार (Vedic Mantrochchar) के साथ भक्तगणों ने बाबा के दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया। इस दौरान भारत के कोने-कोने से और विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त आए हुए थे।

ALSO READ: श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ के कपाट, चारधाम यात्रा शुरू


 
श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता : श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। वे कपाट खुलते समय वैदिक मंत्रोच्चार के गवाह बनने के पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। कपाट खुलने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित तीर्थ पुरोहितों ने बाबा केदारनाथ के जयकारों के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ALSO READ: Kaidarnath Yatra 2024: जानिए कैसे पहुंचे केदारनाथ धाम
 
अक्षय तृतीया पर आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर केदारनाथ के पट खुलने के बाद आज ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। शुभ मुहूर्त के मुताबिक गंगोत्री के कपाट सुबह 10.29 बजे खुल रहे हैं तो वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 12.25 पर खुलेंगे।

ALSO READ: Kedarnath Dham Yatra 2024: कैसे करें केदारनाथ धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन
 
बद्रीनाथ धाम के कपाट इसी 12 मई को खुलेंगे : इसी 12 मई को बद्री विशाल के दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा भी शुरू होगी, वहीं स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएगा तो बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं परिवार के साथ चारधाम यात्रा का लुत्फ लेंगे। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: चाय पर चर्चा करेंगे राहुल गांधी, भारत की GDP ग्रोथ 7.0% रहने का अनुमान

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख