ramcharitmanas

Kashmir में 1 माह तक पथराव की कीमत 2 करोड़, स्टिंग में खुलासा

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (17:37 IST)
जम्‍मू। कश्‍मीर में पैसे लेकर हिंसक प्रदर्शन करवाने वाले ठेकेदारों की एक नई पौध तैयार हो चुकी है। इसमें समाजसेवी संस्थाओं के संचालकों, नवोदित क्रिकेटरों और मुख्यधारा की राजनीति से जुड़े कई नेता शामिल हैं।
 
एक मीडिया संस्थान ने वादी में हिंसक प्रदर्शनों को हवा देने के लिए तैयार बैठे पैसे के लालची ठेकेदारों की मौजूदगी की अपने एक स्टिंग में पुष्टि की है। 
 
हजरतबल इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि नकद पैसा मिले तो पथराव और बाजार बंद कराना बहुत आसान है। अगर आग लगानी है तो वह भी होगी। अगर उसे पैसा मिले तो उसका गैंग कश्मीर में किसी गली के भीतर साइकिल भी नहीं चलने देगा। गैर सरकारी संगठन चलाने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि उसका असली काम तो हिंसक प्रदर्शनों के लिए बेरोजगार युवकों की भर्ती है।
 
उसने माना कि वह पत्थरबाजों के लिए ही पैसा जमा करता है। 12 लाख रुपए मिले तो वह हिंसक प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू कर सकता है। बस इंटरनेट शुरू होने दो, काम शुरू कर देंगे।
 
गांदरबल के एक नवोदित क्रिकेटर के मुताबिक अगर सही दाम मिले तो वह सौरा, बुछपोरा और उससे सटे इलाकों में देश विरोधी प्रदर्शन शुरू कर सकता है। उसके पास ऐसे लड़कों की अच्छी तादाद है। यह लड़के नकाब पहनकर प्रदर्शन करेंगे और सुरक्षाबलों पर पथराव कर वाहनों की आवाजाही रोकेंगे। उन पर पुलिस व अन्य सुरक्षाबल गोली चला सकते हैं, पैलेट दाग सकते हैं फिर भी सब तैयार हैं।
 
दो करोड़ मिले तो एक माह के लिए पथराव व बंद कराया जा सकता एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के भूतपूर्व कार्यकर्ता ने कहा कि वह वादी में स्कूलों पर हमले और आग लगाने की योजना पर काम कर सकता है। उसने कहा कि मैंने मस्जिद में भी इस विषय पर बात की है। हम छह सात स्कूलों में आग लगा सकते हैं।
 
सरकारी स्कूलों के बजाय निजी स्कूल को आग लगानी होगी क्योंकि सरकारी स्कूलों में आजकल कोई अपने बच्चों को दाखिल नहीं कराता। इसके अलावा एक माह के लिए पथराव और बंद भी कराया जा सकता है, लेकिन दो करोड़ रुपये खर्च आएगा।
 
हिंसक प्रदर्शन भड़काने के लिए शुक्रवार को नमाज का समय सही है। इसके लिए सिर्फ इमाम की जरूरत पड़ेगी। मैं किसी तरह मस्जिद कमेटी से बात कर भाषण के लिए एक दो मिनट लेकर नारेबाजी शुरू कर दूंगा। इसके बाद माहौल बदल जाएगा। उसने दावा किया कि वह 20 दिनों तक यह हंगामा कायम रख सकता है। उसने एक दिन के लिए अपनी फीस 5 लाख रुपए बताई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख