Daily Horoscope
✕

कार्ति मामले में अदालत जारी करेगा आदेश

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (15:09 IST)
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में कार्ति चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की सीबीआई की याचिका पर एक निचली अदालत सोमवार शाम अपना आदेश जारी करेगी। अदालत कार्ति की तिहाड़ जेल में एक अलग कक्ष मांगे जाने और उनकी जमानत याचिका पर तत्काल सोमवार को सुनवाई करने पर भी आदेश देगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति को उनके 3 दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद विशेष न्यायाधीश सुनिला राणा के समक्ष पेश किया गया था। सीबीआई ने कार्ति से पूछताछ के लिए और ज्यादा हिरासत नहीं मांगी थी।

कार्ति, चेन्नई हवाई अड्डे से 28 फरवरी को गिरफ्तार होने के बाद से 12 दिन तक सीबीआई की हिरासत में थे। सीबीआई ने कार्ति के लिए 15 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी, इसके बदले कार्ति ने अदालत से अपनी याचिका पर तय तारीख 15 मार्च के बदले सोमवार को ही सुनावई करने की मांग की। कार्ति चिदंबरम के पिता पी. चिदंबरम भी अदालत कक्ष में उपस्थित थे। (भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख