गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bangladesh passenger plane , Kathmandu, Nepal
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 मार्च 2018 (17:39 IST)

नेपाल में बांग्लादेश का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 39 लोगों की मौत

Bangladesh
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार यूएस-बंगला एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के शव बुरी तरह जली हुई हालत में मिले हैं। 
 
हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में चालक दल समेत 71 लोग सवार थे। इनमें से 17 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि अभी तक मृतकों तथा झुलसे यात्रियों की संख्या के बारे में सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हादसा उस वक्त हुआ, जिस समय विमान काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्‍डे पर लैंड कर रहा था। 
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार विमान संख्या एस 2-एजीयू, बोम्बार्डियर दाश 8 क्यू400 हवाई अड्डा पर उतरते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसा अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर हुआ। पुलिस के मुताबिक अभी तक 31 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 23 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।  (एजेंसियां/वेबदुनिया)