ganesh chaturthi
✕

कर्नाटक के सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, भाजपा ने किया सरकार बनाने का दावा

Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (10:24 IST)
कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे से पैदा हालात पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। कर्नाटक में पिछले दिनों से चल रहे सियासी घमासान का पटाक्षेप इस हफ्ते होने की उम्मीद है। विधायकों ने इस्तीफे स्वीकार नहीं करने के स्पीकर के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। दूसरी ओर भाजपा ने दावा किया है कि सरकार गिरने की स्थिति में वह 5 दिन के भीतर नई सरकार का गठन कर लेगी।
खबरों के मुताबिक, इस्तीफा देने वाले 15 विधायकों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट स्पीकर को उनके इस्तीफे स्वीकार करने का निर्देश दें। विधायकों का कहना है कि स्पीकर इस मामले में जानबूझकर देरी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि फिलहाल न इस्तीफे पर फैसला लिया जाएगा, न विधायकों को सदस्यता अयोग्य ठहराया जाएगा।
 
सत्ता में बने रहने के लिए जरूरी आंकड़ों को लेकर जहां कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन उलझन में है, वहीं भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि उन्हें अगले 4-5 दिन में सरकार बनाने का पूरा भरोसा है।
 
कहा जा रहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद और अन्य नेता बागियों को मनाने के लिए उनसे होटल में मिल सकते हैं, लेकिन बागी विधायकों ने मुंबई पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर कांग्रेस के नेताओं से खतरा बता दिया। उन्होंने कहा है कि वो खड़गे, आजाद या कांग्रेस के अन्य किसी भी नेता से मिलना नहीं चाहते।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख