ramcharitmanas
✕

कर्नाटक की कहानी, आंकड़ों की जुबानी, जानिए मतदान से अब तक का घटनाक्रम...

Updated: शनिवार, 19 मई 2018 (19:45 IST)
कर्नाटक चुनाव इस बार किसी नाटक से कम नहीं रहा। चुनाव परिणामों के बाद सत्ता की जोड़तोड़ शुरू हुई और घटनाक्रम जिस तेजी से बदला उसने तो ‍हिन्दी की मसाला फिल्मों को भी मात दे दी। भारतीय राजनीति के इतिहास में यह संभवत: पहला मौका था, जब किसी राज्य सरकार के गठन के लिए आधी रात के बाद अदालत में सुनवाई हुई हो। अन्तत: सदन में हुए शक्ति परीक्षण से पहले ही भाजपा नेता येदियुरप्पा ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही एचडी कुमारस्वामी के मुख्‍यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।
- राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। जयनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव स्थगित हो गया, जबकि आरआर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित हुआ। 
- 12 मई को हुई मतगणना में 72.13 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि 1952 के बाद सर्वाधिक है।
राज्य में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं तथा 4,552 ट्रांसजेंडर हैं।
- 15 मई को हुई मतगणना में मतगणना में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78, जेडीएस+38 एवं अन्य के खाते में 2 सीटें गईं। 
- किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं। भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने की घोषणा की। 
- भाजपा नेता येदियुरप्पा ने सबसे बड़े दल के नाते, जबकि जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस के समर्थन (116) से सरकार बनाने  का दावा पेश किया। 
- राज्यपाल वजूभाई वाला ने सबसे बड़े दल के नेता येद्दियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया और उन्हें बहुमत साबित करने के लिए  
15 दिन का समय दिया।


 
- येदियुरप्पा ने 17 मई को राज्य के 24वें मुख्य मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के साथ ही उन्होंने किसानों का एक लाख रुपए तक  का ऋण माफ कर दिया। 
- कांग्रेस और जेडीएस ने राज्यपाल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 
जस्टिस एके सीकरी, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े की बेंच ने आधी रात दो बजे के बाद से इस मामले पर सुनवाई की।
- अदालत ने 18 मई को 2018 आदेश दिए कि येदियुरप्पा को शनिवार (19 मई) को सदन में बहुमत साबित करना होगा। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि येद्दि बहुमत सिद्ध करने से पहले कोई भी नीतिगत फैसले नहीं ले सकेंगे। 
- 18 मई को ही राज्यपाल वजूभाई वाला ने केजी बोपैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। 
बोपैया की नियुक्ति पर आपत्ति लेते हुए कांग्रेस ने फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसे शीर्ष अदालत ने 19 मई को खारिज कर दिया। 
- शक्ति परीक्षण से पहले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भावुक भाषण दिया और पद से इस्तीफा दे दिया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख