biodatamaker
✕

कारगिल शहीदों की याद में दिल्ली में हुई 'विजय दौड़', हर वर्ष होता है दौड़ का आयोजन

Updated: रविवार, 21 जुलाई 2019 (14:32 IST)
नई दिल्ली। कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में रविवार को नई दिल्ली के विजय चौक से इंडिया गेट तक 'विजय दौड़' का आयोजन हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार ने सुबह 6 बजे 'विजय दौड़' को हरी झंडी दिखाई। सेना की ओर से हर वर्ष आज के दिन इस प्रकार के दौड़ का आयोजन किया जाता है।
 
भारतीय सेना ने ट्वीट किया कि कारगिल के नायकों के साहस, वीरता और बलिदान के सम्मान में रविवार सुबह 6 बजे नई दिल्ली के विजय चौक पर 'विजय दौड़' आयोजित किया जा रहा है। आएं और सेना के बहादुरों के साथ दौड़ें।
 
भारतीय सेना के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन ने जानकारी दी कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की वजह से इंडिया गेट पर ट्राई-सर्विस बैंड का प्रदर्शन 22 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ का थीम 'याद रखें, खुश रहें और नई शुरुआत करें' है।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हम हमारे शहीदों के बलिदानों को याद कर और अपने मन में उनके प्रति गर्व एवं सम्मान की भावना जगाकर उन्हें याद रखते हैं। हम कारगिल की जीत का जश्न मनाकर आनंद का अनुभव करते हैं और हम हमारे राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए हमारे 'संकल्प' को दोहराते हैं।
 
गौरतलब है कि भारत को मई 1999 में कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठिए के प्रवेश करने और इस पर कब्जा करने की कोशिश करने के बारे में खुफिया रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसके बाद भारतीय सेना ने 'अभियान विजय' शुरू किया जिससे कारगिल युद्ध की शुरुआत हुई। इसी तरह भारतीय वायुसेना ने भी 'अभियान सफेद सागर' शुरू किया था जिसके परिणामस्वरूप कारगिल युद्ध में भारत की विजय हुई। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख