गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kapil sibal on maharashtra political crisis
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (11:09 IST)

महाराष्‍ट्र की राजनीति पर कपिल सिब्बल बोले- यह तमाशा है, लोकतंत्र नहीं

महाराष्‍ट्र की राजनीति पर कपिल सिब्बल बोले- यह तमाशा है, लोकतंत्र नहीं - kapil sibal on maharashtra political crisis
Maharashtra Politics : राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को तमाशा बताते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसा लगता है कि कानून ऐसा करने की इजाजत दे रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम सत्ता की रोटियां सेंकने को लेकर है.. लोगों की भलाई के लिए नहीं।
 
सिब्बल ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र की राजनीति... यह लोकतंत्र नहीं है। यह तमाशा है और ऐसा लगता है कि कानून ऐसा करने की इजाजत दे रहा है। यह सत्ता की रोटियां सेंकने के बारे में है... लोगों के बारे में नहीं।'
 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में गत रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के 8 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं और उन्होंने चाचा शरद पवार (83) पर तंज कसते हुए सवाल किया कि वह सक्रिय राजनीति से कब सेवानिवृत्त होंगे। शक्ति प्रदर्शन करने के लिए मुंबई में राकांपा के दोनों गुटों ने अलग-अलग बैठकें भी कीं।
 
दावा किया जा रहा है कि अजित पवार (63) गुट द्वारा बुलाई गई बैठक में राकांपा के 53 में से 32 विधायक शामिल हुए, जबकि राकांपा प्रमुख शरद पवार द्वारा संबोधित की गई बैठक में 18 विधायक उपस्थित थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
दिल्ली में फिर नियुक्तियों पर बवाल, क्या बोले केजरीवाल