dharma sangrah
✕

सियालदह पहुंची कंचनजंघा एक्सप्रेस, हादसे की वजह से 8 घंटे हुई लेट

Updated: मंगलवार, 18 जून 2024 (11:24 IST)
Kanchenjunga express : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंघा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी अब खत्म हो गई क्योंकि मंगलवार को सुबह ट्रेन के सुरक्षित डिब्बे अपने गंतव्य सियालदह स्टेशन पर पहुंच गए। ALSO READ: kanchenjunga express train accident : रेलवे बोर्ड का खुलासा, मालगाड़ी के ड्राइवर ने क्यों क्रॉस किए थे रेड सिग्नल?
 
न्यू जलपाईगुड़ी के निकट मालगाड़ी की टक्कर लगने के बाद कंचनजंघा एक्सप्रेस के 3 पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।
 
उत्तर बंगाल में सोमवार की सुबह बारिश के बीच न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर रंगापानी में हुई टक्कर में कंचनजंघा एक्सप्रेस के पीछे के कम से कम चार डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
 
एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम, पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती और सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक निगम यात्रियों की निकासी और उनके घरों तक आगे की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर मौजूद थे।
 
पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से चलने वाली 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार की शाम 7.20 बजे सियालदह पहुंचने वाली थी, लेकिन हादसे के चलते वह अपने निर्धारित समय से 8 घंटे की देरी से मंगलवार की सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर स्टेशन पहुंची। ALSO READ: kanchenjunga express train accident : सुबह से ही खराब था ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम, कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना मामले में बड़ा खुलासा
 
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना से प्रभावित और डरे हुए असहाय यात्रियों को यात्रा के दौरान मालदा शहर और सियालदह सहित विभिन्न स्टेशनों पर चिकित्सा सुविधाएं, भोजन और पानी मुहैया कराया गया।
 
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद समस्याओं को देखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने सियालदह स्टेशन पर यात्रियों को बसें और छोटे वाहन उपलब्ध कराए, ताकि वह आराम से अपने घर जा सकें।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख