शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kamal nath take oath as madhya pradesh chief minister
Written By
Last Updated : सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (14:48 IST)

कमलनाथ ने ली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

कमलनाथ ने ली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ - kamal nath take oath as madhya pradesh chief minister
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। कमलनाथ को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
 
राज्य के 18वें मुख्यमंत्री : कमलनाथ अब राज्य के 18वें मुख्यमंत्री होंगे। राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था, तब पंडित रविशंकर शुक्ला को प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला था। व्यक्ति के रूप में कमलनाथ अठारहवें मुख्यमंत्री हैं, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान के बाद इस पद पर काबिज होंगे। चौहान राज्य में तेरह वर्षों से अधिक समय से मुख्यमंत्री पद पर रहे।

राज्य विधानसभा में 230 सदस्य हैं। कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल है, जबकि भाजपा 109 सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। भाजपा सदस्यों को छोड़कर सभी विधायक कांग्रेस के साथ हैं।