Hanuman Chalisa

कांग्रेस, बसपा, गोंडवाना पार्टी से गठबंधन के लिए प्रयासरत : कमलनाथ

रविवार, 22 जुलाई 2018 (16:06 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में दलितों एवं आदिवासियों के वोटों को लामबंद करने के लिए बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन करने का प्रयास कर रही है।
 
 
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को यहां संसदीय सौध में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती से मध्यप्रदेश में गठबंधन को लेकर उनकी बातचीत चल रही है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के भी संपर्क में है और चाहती है कि उसके साथ ही एक गठबंधन हो जाए। अगले चुनाव में दलितों एवं आदिवासियों के वोट कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। इन वर्गों में भारतीय जनता पार्टी की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के उत्तरी भागों खासकर चंबल, बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्रों में करीब 45 सीटों पर बसपा का अच्छा आधार है। इसी प्रकार से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मंडला, शहडोल, कटनी, रायसेन, बालाघाट आदि क्षेत्रों में करीब 25 से 30 सीटों पर थोड़ा प्रभाव है। 230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव आगामी नवंबर में होने हैं। भाजपा 2003 से राज्य में सत्तारूढ़ है। (वार्ता)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख