Hanuman Chalisa
✕

हिन्दू आतंकवाद पर कमल हासन के बयान पर बवाल

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (18:49 IST)
नई दिल्ली। राजनीतिक पारी शुरू करने की खबरों के बीच दक्षिण के सुपर सितारे कमल हासन ने राजनीतिज्ञों जैसे बयान देना भी शुरू कर दिया। उन्होंने एक पत्रिका में लिखे लेख में कहा कि दक्षिणपंथी लोग खुद को आतंकवादी कहने से इंकार नहीं कर सकते। 
 
तमिल साप्ताहिक पत्रिका 'आनंदा विकटन' में लिखे लेख में कहा कि हिन्दू कैंपों में आतंकवाद घुस चुका है। उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथियों ने अब ताकत का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। अब कोई नहीं कह सकता कि‍ हिंदू आतंकवाद का वजूद नहीं है। अब यह हकीकत बन चुका है। केरल सरकार की प्रशंसा करते हुए हासन ने लिखा है कि उसने हिंसा का बेहतर तरीके से मुकाबला किया है। 
 
उन्होंने कहा कि पहले हिंदू दक्षिणपंथी अन्य धार्मिक समूहों के साथ अपने विवादों पर सिर्फ बौद्धिक बहस किया करते थे, लेकिन जैसे ही यह तरीका नाकाम होने लगा, उन्होंने हिंसा का रास्ता अपना लिया। हासन ने लिखा कि हिंदुओं में बाहुबल के प्रदर्शन में बढ़ोतरी की सबसे अच्छी मिसाल तमिलनाडु के धार्मिक उत्सवों में देखने को मिल रही है।
 
हिन्दू आतंकवाद पर बहस के बीच भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने हासन की आलोचना करते हुए उन्हें नैतिक तौर पर भ्रष्ट बताया है। इस बीच, राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा चल निकली है कि कमल वामपंथ का दामन थाम सकते हैं, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने हिन्दू आतंकवाद पर सवाल उठाया है और केरल सरकार की प्रशंसा की है, उससे तो यही संकेत जा रहा है। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख