Hanuman Chalisa
✕

जस्टिस रंजन गोगोई होंगे देश के अगले CJI, 3 अक्टूबर को लेंगे शपथ

Updated: शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (19:12 IST)
नई दिल्ली। जस्टिस रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा उनके नाम की सिफारिश भेजेंगे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर को शपथ लेंगे।
 
उम्मीद की जा रही है कि अगले 2 हफ्ते के भीतर सरकार के अनुरोध पर राष्ट्रपति सचिवालय जस्टिस गोगोई को अगले चीफ जस्टिस के लिए नामांकित कर देगा। जस्टिस रंजन गोगोई का देश का अगला मुख्य न्यायाधीश बनना तय माना जा रहा था।
 
इंडिया लीगल के मुताबिक कानून मंत्रालय ने प्रोटोकॉल के तहत जस्टिस दीपक मिश्रा से अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने की घोषणा की है। एक रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस दीपक मिश्रा 2 सितंबर को अपना पत्र मंत्रालय को भेज सकते हैं। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा 2 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।
 
परंपराओं के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज को चीफ जस्टिस बनाया जाता है और सीनियॉरिटी के हिसाब से जस्टिस गोगोई मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के बाद सबसे ऊपर हैं। 
 
गौरतलब है कि जस्टिस रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट के उन 4 जजों में शामिल हैं जिन्होंने पहली बार मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ आरोप लगाए थे। सवाल उठाने वाले सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों में जस्टिस रंजन गोगोई के साथ जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ शामिल थे।
 
चारों जजों ने न सिर्फ अनियमितता को लेकर लिखी चिट्ठी को सार्वजनिक कर दिया बल्कि चीफ जस्टिस पर नियमों की अनदेखी कर केस जजों या फिर खंडपीठ को सौंपने का आरोप लगाया जिसमें कई केस काफी अहम हैं। चारों जजों ने कहा कि अगर न्याय व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो लोकतंत्र महफूज नहीं रहेगा। चारों जजों ने कहा कि उन्होंने अपनी बातें चीफ जस्टिस के सामने रखीं। उन्हें चिट्ठी भी लिखी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उनके पास देश के सामने अपनी बात रखने के अलावा कोई चारा नहीं था।
 
कौन हैं जस्टिस रंजन गोगोई? : जस्टिस रंजन गोगोई असम से आते हैं और वे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जजों में शामिल हैं। ऐसा हुआ तो वह भारत के पूर्वोत्तर राज्य से इस शीर्ष पद पर काबिज होने वाले पहले जस्टिस होंगे। उन्होंने गुवाहाटी हाई कोर्ट से करियर की शुरुआत की। उनके पिता केशब चन्द्र गोगोई असम के मुख्यमंत्री रहे हैं।
 
12 फरवरी 2011 को जस्टिस गोगोई पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने। 23 अप्रैल 2012 को वे सुप्रीम कोर्ट में आए। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस गोगोई का कार्यकाल 1 साल 1 महीने और 14 दिन का होगा। वे 17 नवंबर 2019 को सेवानिवृत्त होंगे।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख