dharma sangrah
✕

कमलनाथ बोले, शिवराज का भी कांग्रेस में स्वागत है

Updated: शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (19:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ की छिंदवाड़ा के विकास के लिए सराहना की थी।
 
 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कि 'क्या वे गौर को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण देगें?' के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैं तो शिवराज को भी निमंत्रण देता हूं। बाबूलाल गौर को केवल क्यों? कमलनाथ ने कहा कि बाबूलाल गौरजी एक सच्चे इंसान हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने सच्चाई स्वीकार की।
 
उन्होंने कहा कि गौर ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि वे सच्चाई जानते हैं। गौर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री थे और मैं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री। मेरे कार्यकाल में मैंने सबसे ज्यादा धन मध्यप्रदेश को दिया। मैंने मध्यप्रदेश के लिए 4,500 करोड़ से अधिक रुपए जारी किए। क्या आप आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?, के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैंने तय नहीं किया है कि मैं लडूंगा, क्योंकि मैं सांसद हूं। ये भी चर्चा है कि चुनाव (लोकसभा और विधानसभा) साथ-साथ हों। तो जब इन सब चीजों का फैसला होगा, तब मैं भी फैसला करूंगा।
 
उन्होंने कहा कि क्योंकि अमित शाह (भाजपा अध्यक्ष) ने भी इस बारे में विधि आयोग को चिट्ठी लिखी है, तो कोई मजाक करने के लिए तो नहीं लिखी और किसी छोटे कार्यकर्ता ने भी नहीं लिखी। उन्होंने चिट्ठी लिखी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और यह मांग कर रहे हैं, तो इससे इसमें गंभीरता दिखती है। पूर्व केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने नोटबंदी को पूरी तरह से असफल करार देते हुए कहा कि इससे बाजार में प्रचलित नोटों से अधिक नोट बैंकों में जमा हो गए। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख