Hanuman Chalisa

सुसाइड के लिए कूद गया पटरी पर, पुलिसकर्मी ने जो किया उसके लिए लोग उसे कर रहे सैल्‍यूट, देखें वीडियो

शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (12:31 IST)
कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोई। किसी की जान बच जाने पर यह कहावत अक्‍सर सुनाई आती है।
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ यह कहावत फिट बैठ रही है।

दरअसल, महाराष्‍ट्र के विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन (Vithalwadi Railway Station) पर, जहां एक पुलिसकर्मी की मुस्तैदी और बहादूरी की वजह एक युवक की जान बच गई। जिसके बाद उस पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ हो रही है।

एक युवक ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां मौजूद रेलवे पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक को बचा लिया। घटना का यह हैरान कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीली कमीज पहना एक लड़का प्लेटफॉर्म पर रेल ट्रैक के बिल्कुल करीब खड़ा है, वह बार इधर-उधर देख रहा हो, इसी दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन आती है और वह उसके सामने रेल की पटरियों पर कूद जाता है।

इसी दौरान एक पुलिसवाले की नजर उस पर पड़ती है और वह कूदकर ट्रैक पर पहुंचता है और ट्रेन आने से पहले युवक को धक्का देकर पटरी से हटा देता है। जिससे युवक की जान बच जाती है। इस दृश्‍य को कई लोग अपनी आंखों से देखते हैं और वीडियो भी बना लेते हैं।

वीडियो देखकर लगता है कि लड़का आत्‍महत्‍या करना चाहता था। लेकिन पुलिसकर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसकी जान बचा ली। इस वीडियो को ट्विटर पर न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है। इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘ इस पुलिसकर्मी के हिम्मत को सलाम’ किसी ने लिखा, ‘अगर आपकी जिंदगी की लकीर लंबी हो तो कोई न कोई बचाने वाला आ ही जाता है’

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 5 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी

LIVE: जंतर मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, बारिश की वजह से मंच के नीचे बिताई रात

सिक्किम टनल हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से 7 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता से लाठीचार्ज, पीएम मोदी चुप

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

अगला लेख