biodatamaker
✕

Haryana Election : जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का मतलब कुशासन और भ्रष्टाचार

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (15:31 IST)
Haryana assembly elections : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के रोहतक में रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब 'कुशासन', भ्रष्टाचार और अपराधीकरण है। नड्डा ने कहा, कांग्रेस ने कौनसा घोटाला नहीं किया? भ्रष्टाचार करने में न धरती छोड़ी, न पानी और न ही आसमान छोड़ा। नड्डा ने मतदाताओं से हरियाणा में तीसरी बार 'कमल' खिलाने की अपील की।
 
नड्डा ने कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि वहां दो साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं। हरियाणा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में राज्य में भूमि घोटाले होते थे और गरीब किसानों की जमीनें हड़पी जाती थीं।
ALSO READ: Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई
सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार के लिए पूर्ववर्ती सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियां 'खर्ची-पर्ची' प्रणाली से दी जाती थीं और होनहार युवा बेरोजगारी की कतार में खड़े रहते थे। नड्डा ने कहा, कांग्रेस ने कौनसा घोटाला नहीं किया? कोयला घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, चावल घोटाला, टैंक घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, 2-जी, 3 जी घोटाला। इन कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार करने में न धरती छोड़ी, न पानी और न ही आसमान छोड़ा। उन्होंने उपस्थित भीड़ से पूछा, क्या आप फिर से वैसे दिन वापस लाना चाहते हैं?
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा, एक तरफ घोटालों की सरकार है, घोटाले पर घोटाले हैं। कांग्रेस का मतलब कुशासन है, कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का मतलब अपराधीकरण है। कांग्रेस का मतलब भाई को भाई से, जाति को जाति से लड़ाना है। वोट बैंक की राजनीति करना कांग्रेस का धर्म है। यह काम करने का कांग्रेस का तरीका है।
ALSO READ: हरियाणा में बोले राहुल गांधी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस
नड्डा ने कहा कि एक तरफ ऐसे लोग हैं जो परिवारवाद करना चाहते हैं, जो भूमि घोटाले करना चाहते हैं, जबकि दूसरी तरफ भाजपा है जो विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पर हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने के बाद अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का वादा किया था।
 
नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की महिलाएं पिछले दो साल से 1,500 रुपए का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, राज्य (हिमाचल प्रदेश) का खजाना खाली है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर भूमि घोटाले के आरोपों का भी मुद्दा उठाया।
ALSO READ: हरियाणा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी
उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस पार्टी का रिकॉर्ड भ्रष्टाचार का है। नड्डा ने आरोप लगाया, कांग्रेस की अपनी सरकार लाने की कवायद केवल एटीएम के तौर पर है, क्योंकि यहां से पैसे निकालकर दिल्ली में 'शाही परिवार' को देना है। आरक्षण को लेकर अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण हमेशा रहेगा।
 
नड्डा ने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन और जापान की अर्थव्यवस्थाएं चुनौतियों का सामना कर रही हैं, जबकि मोदी के नेतृत्व में भारत एक उज्ज्वल स्थान के रूप में आगे बढ़ रहा है। नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले भारत को एक भ्रष्ट देश कहा जाता था, लेकिन मोदी के नेतृत्व में देश अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया।
ALSO READ: BJP ने रंजीत चौटाला समेत 8 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, कांग्रेस ने 2 बागियों को बाहर निकाला
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। हरियाणा में अपनी पार्टी के 10 साल के शासन के बारे में नड्डा ने कहा कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय 3.25 लाख रुपए है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि राज्य में फसल मुआवजे के रूप में 12,500 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24 फसलों की खरीद कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार किसानों के हित में है तो वह मोदी सरकार और नायब सिंह सैनी सरकार है।
 
नड्डा ने बाद में पंचकूला में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश में राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में जो बुनियादी बदलाव आया है, वह यह है कि उन्होंने राजनीति करने की संस्कृति यानी राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है।
ALSO READ: Haryana Election : हरियाणा पहुंचे PM मोदी, बोले- कांग्रेस में हर कोई CM बनना चाह रहा, बापू और बेटा भी दावेदार
उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस आज राहुल गांधी के नेतृत्व में शहरी वामपंथ का एजेंडा आगे बढ़ा रही है। नड्डा ने कहा, दस साल पहले भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण और वोट बैंक चर्चा के विषय थे। कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया, लेकिन 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने राजनीति की संस्कृति बदल दी।
 
उन्होंने कहा, आज विकास की राजनीति पर चर्चा हो रही है। भाजपा के उम्मीदवार जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। आपने कभी कांग्रेस के नेताओं को जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करते नहीं देखा होगा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत पांच अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख