Daily Horoscope
✕

Cyber crime: सीबीआई ने मारे 32 जगहों पर छापे, 26 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (15:53 IST)
Cyber fraud case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दुनियाभर में लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने से जुड़ीं गतिविधियों में शामिल होने के आरोपी 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को नई दिल्ली में यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन चक्र-3 (Operation Chakra-3) के तहत पिछले गुरुवार को देर रात पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और विशाखापत्तनम में 32 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के साथ कार्रवाई शुरू हुई।ALSO READ: MUDA मामले में फंसे CM सिद्धारमैया का बड़ा फैसला, सरकार के भीतरी मामलों की जांच नहीं कर पाएगी CBI
 
उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने 58.45 लाख रुपए नकद, लॉकर की चाबियां और 3 लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। एजेंसी ने जिन स्थानों पर छापेमारी की उनमें 4 कॉल सेंटर- पुणे के रीजेंट प्लाजा में स्थित वी.सी. इनकंफॉर्मिटीज प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के मुरली नगर में स्थित वी.सी. इंफ्रोमेट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद में स्थित वायाजेक्स सॉल्यूशंस और विशाखापत्तनम में स्थित अत्रिया ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
 
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 170 लोगों को पकड़ा : अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने 4 कॉल सेंटरों में ऑनलाइन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 170 लोगों को पकड़ा। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि इस अभियान में जिन साइबर अपराधियों को निशाना बनाया गया, वे कई तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल थे जिनमें तकनीकी सहायता सेवाएं प्रदान करने का दिखावा करके विशेष रूप से अमेरिका में लोगों से संपर्क करना और फिर इसकी आड़ में उनके सिस्टम को हैक करना शामिल है।ALSO READ: Kolkata Doctor Case : SC ने पीड़िता के पोस्टमॉर्टम पर जताई यह चिंता, CBI और राज्‍य सरकार से मांगा जवाब
 
उन्होंने कहा कि अपराधियों ने पीड़ितों से कहा कि उनकी पहचान चुराकर बैंक खातों से बड़ी संख्या में अनधिकृत लेनदेन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धोखेबाजों ने पीड़ितों से कहा कि वे अपने-अपने देशों की जांच एजेंसियों की निगरानी में हैं। अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद साइबर अपराधियों ने वित्तीय मामलों की सुरक्षा के नाम पर पीड़ितों को कुछ नए बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित करने के लिए तैयार किया।
 
सीबीआई ने अब तक पुणे से 10, हैदराबाद से 5 और विशाखापत्तनम से 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अवैध कॉल सेंटरों में काम करने वाले अन्य लोगों की भूमिका के बारे में जांच और पूछताछ की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख