sundarkand

JNU हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर #JNUViolence और #SOSJNU ट्रेंड में, यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया

Updated: सोमवार, 6 जनवरी 2020 (01:13 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को अचानक चेहरे पर नकाब पहनकर आए करीब 50 लोगों ने हिंसा का जो तांडव मचाया, उसने पूरे राजनैतिक गलियारे में हडकंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर #JNUViolence और #SOSJNU ट्रेंड में आ गया। यूजर्स ने जमकर अपनी भड़ास निकाली।
 
जेएनयू में फीस बढ़ाए जाने के विरोध को लेकर पिछले 3 जनवरी से चल रहे आंदोलन ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया, जिसमें गुंडों ने कैंपस के भीतर जमकर उत्पात मचाया। लड़कियों के हॉस्टल में उन्हें पीटा। देर रात तक 18 छात्रों का एम्स के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हिंसा पर जमकर प्रतिक्रिया दीं।
 
जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कितनी बेशर्म सरकार है, पहले फ़ीस बढ़ाती है, विद्यार्थी विरोध करें तो पुलिस से पिटवाती है और छात्र तब भी ना झुके, तो अपने गुंडे भेजकर हमला करवाती है। जब से सत्ता में आए हैं, तब से देश के हर कोने में देश के विद्यार्थियों के खिलाफ इन्होंने जंग छेड़ रखी है।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार और अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जबसे अमित शाह देश के गृहमंत्री बने हैं, देश की राजधानी दिल्ली गुंडागर्दी, हिंसा और अपराध का अड्डा बन गई है। कभी वकीलों पर हमला कभी छात्रों पर हमला। इस गृहमंत्री को अपने पद पर रहने का हक नहीं है। अमित इस्तीफा दो।
 
जेएनयू स्नातक बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक वीडियो संदेश ट्वीट कर हिंसा को रोकने का आह्वान किया। "तत्काल अपील !!!! सभी दिल्लीवासियों के लिए पीएलएस बाबा गंगनाथ मार्ग पर जेएनयू परिसर के मेन गेट के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। सरकार पर दबाव बनाने के लिए। & #DelhiPolice, जेएनयू परिसर में कथित ABVP नकाबपोश गुंडों द्वारा भगदड़ को रोकने के लिए। PLS दिल्ली में हर किसी को पीएलएस साझा करें! 5 जनवरी को रात 9 बजे।”
 
एक अन्य ट्‍विटर उपयोगकर्ता ने हैशटैग #SOSJNU का उपयोग करते हुए ट्वीट किया, व्हाट्सएप पर एक वार्तालाप का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए कहा कि उसके 'दोस्त के दोस्त को जेएनयू मुख्य द्वार के बाहर गुंडों द्वारा पीटा गया है।
एक अन्य ट्वीट में हैशटैग #JNUattack का इस्तेमाल करते हुए लोगों से मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।

जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन ने एक तोड़फोड़ किए गए हॉस्टल के कमरे की तस्वीरें भी ट्वीट कीं। एक अन्य ट्वीट में हैशटैग #JNUattack का इस्तेमाल करते हुए लोगों से मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।

एक रिसर्च स्कॉलर आदिल हुसैन ने ट्वीट कर कहा कि उनकी बहन जेएनयू में उनके हॉस्टल के अंदर थी, उन्होंने कहा, 'डर लगता है। हम सब डर गए हैं।'

मुंबई में विरोध प्रदर्शन : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के विरोध में विभिन्न कॉलेजों के छात्र गेटवे ऑफ इंडिया के बाहर इकट्ठा हुए। इनमें से कईयों के हाथों में कैंडल भी था। इनके साथ विरोध प्रदर्शन में कई कॉलेजों के प्रोफेसर भी शामिल हुए।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख