शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jitendra Singh
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (12:27 IST)

जितेंद्र सिंह बोले, ISRO Mission का कार्यक्रम फिर से तय किया जा सकता है

जितेंद्र सिंह बोले, ISRO Mission का कार्यक्रम फिर से तय किया जा सकता है | Jitendra Singh
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जीएसएलवी रॉकेट के भू-अवलोकन उपग्रह ईओएस-03 को कक्षा में स्थापित करने में गुरुवार को विफल रहने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस उपग्रह के प्रक्षेपण का कार्यक्रम फिर से तय किया जा सकता है।

 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्यमंत्री और अंतरिक्ष विभाग के प्रभारी सिंह ने कहा कि उन्होंने इसरो अध्यक्ष के. सिवन से मिशन को लेकर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि प्रक्षेपण के पहले दो स्तर ठीक रहे लेकिन उसके बाद क्रायोजेनिक के 'अपर स्टेज' में तकनीकी खामी आ गई। सिंह ने ट्वीट किया कि इसरो अध्यक्ष डॉ. के. सिवन से बात की और विस्तार से चर्चा की। पहले दो चरण ठीक रहे, लेकिन उसके बाद क्रायोजेनिक अपर स्टेज में दिक्कत आ गई। मिशन का कार्यक्रम फिर से तय किया जा सकता है।

 
गौरतलब है कि गुरुवार को सुबह प्रक्षेपित किया गया जीएसएलवी रॉकेट देश के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-03 को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने में नाकाम रहा। इसके बाद इसरो को यह घोषणा करनी पड़ी कि मिशन संपन्न नहीं हो सका।(भाषा)
ये भी पढ़ें
क्या होता है 'ब्रेक मानसून', क्यों अचानक कम हो जाती है बारिश...