• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand education minister Jagarnath Mahato passed away
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (12:29 IST)

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम सोरेन ने जताया शोक

Jagarnath Mahato
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 में महतो ने फेफड़े का प्रतिरोपण कराया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण महतो को पिछले महीने चेन्नई ले जाया गया था। वे कोरोनावायरस से भी संक्रमित पाए गए थे।

         अपूरणीय क्षति!
एमजीएम हेल्थकेयर के चिकित्सक अपार जिंदल ने कहा कि महतो ने आज अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, विपक्ष ने निकाला तिरंगा मार्च