Govardhan puja
✕

Jharkhand Cabinet : झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन, 10 अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Updated: सोमवार, 8 जुलाई 2024 (20:10 IST)
Jharkhand cabinet expanded : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के 10 अन्य नेताओं ने सोमवार को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। 4 जुलाई को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले 3 जुलाई को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
ALSO READ: हेमंत सोरेन का दावा, झारखंड से भाजपा का हो जाएगा सफाया
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित एक समारोह में 11 नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ALSO READ: झारखंड में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत
मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्‍यीय मंत्रिमंडल में नए चेहरों में कांग्रेस के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह और झामुमो के लातेहार से विधायक बैद्यनाथ राम शामिल हैं। राज्य की पूर्ववर्ती चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्रियों की सूची से आखिरी समय में राम का नाम हटा दिया गया था, जिसे उन्होंने अपमान करार दिया था।
 
जिन व्यक्तियों को मंत्री पद पर बरकरार रखा गया है, उनमें कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और बन्ना गुप्ता के अलावा झामुमो के मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन, दीपक बिरुआ और बेबी देवी तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सत्यानंद भोक्ता शामिल हैं। इससे पहले दिन में हेमंत सोरेन नीत सरकार ने विपक्षी सदस्यों के बहिर्गमन के बीच विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया।
ALSO READ: Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर
हेमंत सोरेन को 28 जून को भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद जेल से रिहा किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख