Hanuman Chalisa

जेट एयरवेज के यात्रियों को वैकल्पिक विमान मुहैया कराने या धनवापसी के लिए अदालत में याचिका

Updated: बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (15:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को याचिका दायर कर नागर विमानन मंत्रालय एवं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि जिन यात्रियों ने जेट एयरवेज के टिकट खरीदे हैं उनके या तो पैसे वापस किए जाएं अथवा उनकी यात्रा के लिए कोई विकल्प उपलब्ध करवाया जाए, क्योंकि जेट एयरवेज ने अपने सभी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है।
 
इस याचिका में कहा गया है कि जेट एयरवेज की सेवाओं को अचानक निलंबित कर दिए जाने से यात्रियों के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो गया है जिसके बारे में उन्हें पहले से नहीं बताया गया था। यह याचिका बेजोन कुमार मिश्र ने दायर की है और नागर विमानन मंत्रालय एवं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को सभी प्रभावित यात्रियों के लिए उचित मुआवजे के साथ हवाई टिकटों के कीमतों की पूर्ण वापसी सुनिश्चित करने अथवा गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
 
इस याचिका पर संभवत: 24 अप्रैल के सुनवाई होने की संभावना है। याचिका अधिवक्ताओं शशांक देव सुधी एवं शशि भूषण की ओर से दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि यह सर्वविदित है कि सभी प्रतिस्पर्धी एयरलाइनों ने अपने किराए में अत्यधिक वृद्धि की है और लाचार उपभोक्ता न केवल पैसे के मामले में बल्कि अभूतपूर्व पैमाने के मानसिक उत्पीड़न का भी सामना कर रहे हैं।
 
मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि यात्रियों की गाढ़ी कमाई का 360 करोड़ रुपए टिकटों की वापसी नहीं होने के कारण फंसा हुआ है। (भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख