Hanuman Chalisa

जेट एयरवेज के तीन और विमान खड़े किए गए, 20 उड़ानें रद्द

मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (21:54 IST)
मुंबई। कर्ज के बोझ से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज के तीन बोइंग-737 विमानों को मंगलवार को खड़ा कर दिया गया। इससे उसकी करीब 20 घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। कंपनी ने ये विमान पट्टे पर लिए हुए थे। समय पर इनका पट्टा किराया नहीं चुकाने के चलते इन्हें खड़ा कर दिया गया। 
 
सूत्रों ने जानकारी दी कि इन तीन विमानों को परिचालन से बाहर करने के बाद पिछले दो दिनों में किराया नहीं चुकाने की वजह से खड़े किए गए विमानों की कुल संख्या छह हो गई है।
 
इस घटनाक्रम से वाकिफ एक सूत्र ने कहा, जेट एयरवेज की ओर से विमानों का पट्टा किराया नहीं चुकाया गया है। इसलिए उसे अपने तीन और बोइंग-737 विमानों को परिचालन से बाहर करना पड़ा है।
 
कंपनी अपनी सहयोगी एतिहाद से अतिरिक्त पूंजी का निवेश करने पर बातचीत कर रही है। लेकिन इन तीन विमानों को बाहर किए जाने से उसने अपनी दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, पोर्ट ब्लेयर और बेंगलुरु को जाने और आने वाली कम से कम 19 उड़ाने रद्द की हैं।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

अगला लेख