Daily Horoscope
✕

जेसिका हत्याकांड : बहन के हत्यारे को किया माफ

Updated: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (14:26 IST)
नई दिल्ली। पिछले 2 दशक से मॉडल जेसिका लाल की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सिद्धार्थ वशिष्ट को जेसिका की बहन ने माफ कर दिया है और कहा है कि अगर पुलिस चाहे तो उसे आजाद कर सकती है, उससे कोई शिकायत नहीं होगी। सिद्धार्थ वशिष्ट उर्फ मनु शर्मा पिछले करीब 15 साल तिहाड़ जेल में बंद है और जेसिका मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
 
 
जेसिका की बहन सबरीना लाल ने तिहाड़ जेल को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि इतने सालों में मनु का व्यवहार जेल के अंदर अच्छा रहा है, साथ ही उसने जेल के अंदर रहकर अच्छे काम किए हैं, ये एक बदलाव की तस्वीर है। इस वजह से अगर पुलिस उसे आजाद करना चाहती है, तो कर सकती है इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी।
 
सबरीना लाल ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि मनु अपनी काफी सजा काट चुका है और अब मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। मैंने उसे माफ कर दिया है। मैं भी अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हूं। मेरे दिल में अब उसके खिलाफ न किसी तरीके का गुस्सा है और न ही कोई दुख है। बता दें कि मनु पिछले 15 साल से जेल में बंद है लेकिन उसके अच्छे व्यवहार को देखते हुए उसे पिछले 6 महीने से खुली जेल में भेज दिया गया है।
 
गुडगांव में रहने वाली सबरीना ने विक्टिम वेलफेयर फंड से आर्थिक सहायता लेने से इंकार कर दिया और कहा कि ये उन्हें दिया जाए जिन्हें इसकी अधिक जरूरत है। गौरतलब है कि दिसंबर 2006 में दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रॉयल कोर्ट का आदेश पलटकर 1999 में हुई हत्या के मामले में मनु शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। (एजेंसी)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख