शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jat agitation, Air India, Jat reservation
Written By
Last Modified: नई दिल्‍ली , रविवार, 21 फ़रवरी 2016 (19:23 IST)

जाट आंदोलन से फंसे यात्रियों के लिए अतिरिक्त उड़ानें

Jat agitation
नई दिल्‍ली। नागर विमानन मंत्रालय ने हरियाणा में जाट आंदोलन के कारण सड़क परिवहन बंद होने और अशांति के मद्देनजर अमृतसर, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए अतिरिक्त उड़ानों का प्रबंध किया है। आंदोलन की वजह से जम्मू में 35 हजार यात्री फंसे हुए हैं। तोड़फोड़ से रेलवे परिसंपत्ति को भारी नुकसान हुआ है, साथ ही करीब 1000 ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया ने रविवार को दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर-दिल्ली के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था की है, जो दिल्ली से 17.30 बजे शुरू होगी और चंडीगढ़ से 19.10 बजे और अमृतसर से 20.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। 
 
इसी तरह से निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट दिल्ली-जयपुर-दिल्ली रूट पर उड़ान भरेगी। यह उड़ान दिल्ली से 17.55 बजे और जयपुर से 19.15 बजे पर रवाना होगी। स्पाइसजेट की दिल्ली अमृतसर उड़ान 17.40 पर रवाना होगी। वापसी में यह अमृतसर से 19.10 पर शुरू होगी। दिल्ली चंडीगढ़ मार्ग पर 20.35 बजे रवाना हुआ विमान चंडीगढ़ से 22.00 बजे उड़ान भरेगा। 
 
इसी तरह से जेट एयरवेज भी दिल्ली अमृतसर दिल्ली मार्ग पर उड़ान भरेगी। निजी विमानन कंपनी इंडिगो सोमवार को दिल्ली चंडीगढ़ और दिल्ली जयपुर रूट पर उड़ान भरेगी। दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए 21.35 बजे और जयपुर के लिए 21.40 बजे उड़ान भरेगी। (वार्ता)