Hanuman Chalisa
✕

बड़ा खुलासा : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी

Updated: रविवार, 28 जुलाई 2019 (12:29 IST)
जम्मू। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के बिना किसी पूर्व सूचना के कश्मीर घाटी पहुंचने के बाद अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कोई डोभाल के दौरे को अनुच्छेद 35ए से जोड़ रहा था तो किसी ने अनुमान लगाया था कि कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है।
इन सभी खबरों के बीच अब खुलासा हुआ है कि घाटी में एक बड़े आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए एनएसए अजित डोभाल ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की थी। इसी के साथ घाटी में सेना बढ़ाए जाने के निर्णय को आतंकी हमले की सूचना को देखते हुए मात्र सेना को मजबूत करना बताया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में सेना आतंकियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है।
 
दरअसल खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि कश्मीर घाटी में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा एक बड़े आतंकवादी हमले की योजना बनाई जा रही है। खुफिया जानकारी को देखते हुए कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

बताया जाता है कि अजित डोभाल दो दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंचे थे। डोभाल ने सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की थी। उन्होंने कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डोभाल के इस दौरे को गोपनीय रखा गया था। खबरों के अनुसार श्रीनगर पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही अधिकारियों को एनएसए के पहुंचने की जानकारी दी गई थी।
 
राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, डीजीपी दिलबाग सिंह, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, आईजी एसपी पाणि से डोभाल ने मुलाकात की थी। खबरों के अनुसार कश्मीर दौरे पर पहुंचे एनएसए ने आईबी के बड़े अधिकारियों से भी मुलाकात की।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अमित शाह पर खरगे का पलटवार, कहा- अंबेडकर फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

अगला लेख