dharma sangrah
✕

बड़ी सफलता, दिल्ली में जैश कमांडर गिरफ्तार, शॉल बेचने वाला बनकर रह रहा था

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (13:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार देर रात जैश-ए-मोहम्मद के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है। यह आतंकवादी शॉल बेचने वाला बनकर राजधानी में रह रहा था। 
 
दिल्ली पुलिस को गुरुवार को उस समय बड़ी सफलता लगी जब उसने मसूद अजहर के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सज्जाद खान को गिरफ्तार किया। 

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोदसिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार देर रात आतंकवादी को लाजपत नगर से गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान सज्जाद खान (27) के रूप में की गई है। वह आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह वांछित है।
 
कुशवाहा ने बताया कि सज्जाद पुलवामा हमले की साजिश रचने वाले मुदस्सिर खान का सहयोगी है। इसे दिल्ली में जैश का स्लीपर सेल बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। मुदस्सिर हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

उल्लेखनीय है कि सज्जाद के दो भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे। दोनों ही सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए। सज्जाद ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले का मास्टरमांइड जैश आतंकी मुदस्सिर और पाकिस्तानी आतंकी यासिर एक एप के जरिए फर्जी नंबरों से बातचीत करते थे।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने युवाओं को दिया टैबलेट, अब 18000 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स से घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट

अगला लेख