सम्बंधित जानकारी
- मायावती बोलीं, भाजपा का दंगा मुक्त यूपी का दावा अर्द्धसत्य
- मायावती कर रही हैं किनारा, कांग्रेस को भरोसा 2019 में बनेगी सरकार तो मिट जाएंगे मनभेद और मतभेद
- मायावती का बड़ा ऐलान, गठबंधन को जिताने के लिए नहीं लड़ूंगी लोकसभा चुनाव
- कांग्रेस पर अचानक क्यों भड़कने लगी हैं मायावती
- मायावती बोलीं- उत्तरप्रदेश में सीटों को लेकर भ्रम न फैलाए कांग्रेस, सभी 80 सीटों पर लड़े चुनाव
मायावती का बड़ा हमला, वोट की खातिर मोदी सरकार ने छिपा रखे हैं आंकड़े
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा और किसानों की बदहाली संबंधी सरकारी आंकड़े वोट की खातिर छिपाए हुए है। उन्होंने कहा, वोट या इमेज (छवि) की खातिर उन्हें छिपाए रखना है। क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए?
मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा, राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, किन्तु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक (सार्वजनिक) नहीं होने चाहिए।
उन्होंने कहा, वोट या इमेज (छवि) की खातिर उन्हें छिपाए रखना है। क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए? बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा के मंत्री और नेतागण पीएम मोदी की देखादेखी ’चौकीदार’ बन गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक/ योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें। उन्होंने कहा, बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें, बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।
