kalsarpa dosh calculator
✕

ISRO का XPoSat मिशन लॉन्च, ब्लैक होल स्टडी करने वाला दूसरा देश बना भारत

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2024 (09:30 IST)
XPoSat Mission : नए साल का श्री गणेश एक नई उपलब्धि से हुई। आज इसरो XPoSat मिशन लॉन्च किया। बता दें कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने साल के पहले ही स्पेस मिशन की तैयारी कर ली थी।

इसरो 'एक्स-रे पोलेरिमीटर सैटेलाइट' (एक्सपोसैट) मिशन को एक जनवरी की सुबह 9.10 बजे लॉन्च किया गया। 2023 में चंद्रयान-3 मिशन के जरिए चांद पर पहुंचने और आदित्य एल-1 मिशन के जरिए सूर्य तक सफर की शुरुआत के बाद इसरो इस साल स्पेस सेक्टर में अपना पहला कदम बढ़ाने जा रहा है।

श्रीहरिकोटा से साल का पहला मिशन : आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से साल का ये पहला मिशन लॉन्च किया गया। मिशन की लॉन्चिंग के साथ ही भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार्स की स्टडी के लिए स्पेशलाइज्ड एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेट्री को स्पेस में भेजा है। एक्सपोसैट एक तरह से रिसर्च के लिए एक ऑब्जर्वेट्री है, जो अंतरिक्ष से ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार्स के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाएगी।

कहां स्थापित होगा सैटेलाइट : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 2021 में 'इमेजिंग एक्स-रे पोलेरिमीटरी एक्सप्लोरर' (IXPE) नाम से मिशन लॉन्च किया था। इसके जरिए वर्तमान में ब्लैक होल समेत अंतरिक्ष में मौजूद अन्य चीजों की स्टडी हो रही है। एक्सपोसैट को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। पीएसएलवी रॉकेट के जरिए एक्सपोसैट सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा जाना है। ये सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होगा, जहां से पृथ्वी की दूरी 650 किमी है।
Edited by navin rangiyal

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख