Hanuman Chalisa
✕

इसरो ने शुरू कीं चन्द्रयान-2 के लिए तैयारियां

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (22:43 IST)
हैदराबाद। इसरो ने चांद पर भेजे जाने वाले अपने अगले मिशन चन्द्रयान-2 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वैज्ञानिक अभी लैंडर तथा रोवर के लिए परीक्षण कर रहे हैं, जो चन्द्रमा की सतह का अध्ययन करेंगे।
 
अधिकारियों ने बताया कि अंतरिक्ष यान को जीएसएलवी-एमके 2 से मार्च में प्रक्षेपित किया जाना है और मिशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई प्रौद्योगिकियों को देश में ही विकसित किया गया है।
 
चांद पर भेजे जाने वाला चन्द्रयान-2 भारत का दूसरा मिशन है, जो 9 साल पहले चांद पर भेजे गए चन्द्रयान-1 मिशन का उन्नत संस्करण है। यह अंतरिक्ष यान ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर का संयोजित मॉडल है। बेंगलुरु की अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार चन्द्रयान-1 से अलग चन्द्रयान-2 में रोवर के साथ सॉफ्ट लैंडर भी होगा, जो चांद की सतह पर अगले स्तर के वैज्ञानिक अध्ययन करेगा।
 
इसरो के चेयरमैन एएस किरन कुमार ने कहा कि तैयारियां चल रही हैं। ऑर्बिटर तैयार हो रहा है। फ्लाइट इंटीग्रेशन एक्टिविटी चल रही है और लैंडर तथा रोवर के लिए कई परीक्षणों की योजना है। कार्य प्रगति पर है और हम 2018 की पहली तिमाही में चन्द्रयान-2 के प्रक्षेपण पर काम कर रहे हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद पर लैंडर के उतरने के लिए चांद जैसे भू-भाग पर परीक्षण करने की सुविधा भी बनाई।
 
किरन कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह से भारतीय मिशन है, इसमें किसी और का सहयोग नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि चांद पर लैंडर के उतरने के बाद रोवर बाहर आएगा और वह मूल स्थान का अवलोकन करेगा तथा हम रेडियो संपर्क के जरिए इन अवलोकनों की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

कश्मीर में माइनस में पारा, दिल्ली-यूपी में कोहरे का पहरा और दक्षिण में झमाझम बारिश: जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

23.16 लाख लोगों की शपथ! बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

अगला लेख