Hanuman Chalisa
✕

पिथौरागढ़ से आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को दी खुफिया जानकारी

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (10:31 IST)
नैनीताल। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से आईएसआई के एक एजेंट को गिरफ्तार किया। 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार एजेंट का नाम रमेश सिंह है। रमेश पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट से अपनी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। यह काफी समय से आईएसआई के लिए काम कर रहा था और कई बार पंजाब तथा कश्मीर के रास्ते भारत-पाकिस्तान सीमा तक जा चुका है।
 
बताया जाता है कि रमेश सिंह कन्याल का भाई आर्मी में तैनात है। उसी की सिफारिश पर रमेश को एक ब्रिग्रेडियर के घर पर खाना बनाने का काम मिला। कुछ वक्त बाद इस ब्रिगेडियर की नियुक्ति पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में हो गई। ब्रिगेडियर रमेश को भी खाना बनाने के लिए पाकिस्तान ले गया। वहीं, वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आ गया।
 
रमेश पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान में ब्रिगेडियर के घर पर काम करते वक्त उनके बारे में सारी जानकारियां लीक की थीं।
 
एटीएस को कुछ समय पहले इस पर शक हुआ था और तभी से एटीएस अधिकारी इस पर नजर रख रहे थे। एटीएस ने इसके पास से लैपटॉप तथा कुछ अहम दस्तावेज जब्त किया है। 
 
एटीएस इसके अन्य संपर्कों के बारे में पता लगाने और पूछताछ करने के लिए लखनऊ लेकर गई है। एटीएस को पता चला कि इसने कई बार पाकिस्तानी लोगों से बात की थी। 

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख