शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Isha Ambani to marry with Anand Piramal on 12 December
Written By
Last Updated :मुंबई , मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (23:21 IST)

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को - Isha Ambani to marry with Anand Piramal on 12 December
मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज अजय परीमल के बेटे आनंद पीरामल 12 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
 
परिवार के अनुसार अंबानी की बेटी ईशा और आनंद का विवाह मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास में होगा। विवाह समारोह में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उनके रिश्तेदार एवं दोस्त शामिल होंगे। विवाह भारतीय परंपरा, रीति-रिवाजों और संस्कृति के अनुसार होगा।
 
उन्होंने कहा कि दोनों परिवार ईशा और आनंद के जीवन की नयी पारी के लिए सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।
 
 
उल्लेखनीय है कि ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के बीच चार दशक से गहरे संबंध हैं। 
ये भी पढ़ें
वोटर लिस्ट में यहां देखें अपना नाम, साथ में कर सकते हैं यह भी काम...