biodatamaker

सावधान, फेसबुक के बाद अब इंस्टाग्राम का डाटा भी चोरी, लाखों दिग्गजों को लगा झटका

Updated: बुधवार, 22 मई 2019 (10:52 IST)
अब तक हमने फेसबुक से डाटा चोरी होने के बारे में सुना था, जिससे फेसबुक अब भी जूझ रहा है। लेकिन अब इंस्टाग्राम से जुड़े एक नए मामले ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम से लाखों मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली व्यक्तियों का पर्सनल डाटा लीक हो गया है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है, हालांकि अभी इसकी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है कि इनमें कौन सी मशहूर हस्तियां शामिल हैं। 
 
खबरों के मुताबिक, टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम से लाखों मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली व्यक्तियों का पर्सनल डाटा लीक हो गया है। टेक क्रंच ने सोमवार की रात एक रिपोर्ट में कहा कि डाटा बेस में कई हाईप्रोफाइल प्रभावशाली व्यक्तियों के 4 करोड़ 90 लाख रिकॉर्ड शामिल थे, जिनमें प्रमुख फूड ब्लॉगर्स, मशहूर हस्तियां और अन्य सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं।
 
रिपोर्ट में दावा किया गया कि उपयोगकर्ताओं के लीक होने वाले डाटा में फॉलोअर्स की संख्या, बायो, पब्लिक डाटा, प्रोफाइल पिक्चर, लोकेशन और पर्सनल कांटेक्‍ट भी शामिल हैं, लेकिन जैसे ही ऐसा करने वाली फर्म चैटरबॉक्स के बारे में टेक क्रंच ने रिपोर्ट छापी, इसके तुरंत बाद डाटाबेस को ऑफलाइन कर दिया। उल्‍लेखनीय है कि चैटरबॉक्स एक वेब डेवलपमेंट कंपनी है जो कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्रभावितों को भुगतान करती है।

जांच में जुटा इंस्टाग्राम : इंस्टाग्राम के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि क्या किसी तीसरे पक्ष ने अपनी नीतियों का उल्लंघन करते हुए अनुचित तरीके से इंस्टाग्राम डाटा संग्रहित किया है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि चैटरबॉक्स के डाटाबेस में फोन नंबर और ईमेल इंस्टाग्राम से आए हैं या नहीं? उपयोगकर्ता के डाटा को गलत तरीके से लेने वाले तीसरे पक्ष की संभावना कुछ हो सकती है, जिसे हम गंभीरता से ले रहे हैं।

महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख