1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Inspiring Video

दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं, बस यह वीडियो देख लें एक बार...

Tricolor
नई दिल्ली। किसी का एक हाथ नहीं, किसी का एक पैर, आंख या कोई अन्य अंग नहीं होता, लेकिन इतना होने के बाद कुछ लोग थककर बैठ जाते हैं। निराशा के गहराइयों में उतर जाते हैं, लेकिन इस व्यक्ति को देखने के बाद तो आप अपनी तमाम निराशाओं को भूलकर मानने लगेंगे कि जब यह व्यक्ति कर सकता है तो फिर हमारे तो पूरे अंग सलामत हैं।
 
दरसअल, ट्‍विटर पर महिन्द्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाया गया है, जिसके घुटनों से ऊपर के दोनों पैर नहीं हैं। अपनी छाती पर राष्ट्रध्वज तिरंगे (बनियान की तरह) को सजाए यह व्यक्ति दोनों हाथों के बल पर एक पोल पर अपने पूरे शरीर का बैलेंस बनाए हुए है। संभवत: दो पैर वाला व्यक्ति भी ऐसा आसानी से नहीं कर पाएगा।
 
यह वीडियो किसी ने 26 जनवरी के मौके पर पोस्ट किया है। महिन्द्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कल (25 जनवरी) इसे पोस्ट किया होगा, लेकिन मैंने इसे आज सुबह ही देखा है। उन्होंने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद हम खुद को दोष देना बंद कर देंगे। यह वीडियो हमें प्रेरित करता है कि हम कुछ करने में सक्षम हैं। 
 
इस वीडियो पर रिट्‍वीट करते हुए किशोर कुमार किराडू ने लिखा- कुछ कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है। हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तान के सम्मान का है। वार नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- यह वीडियो क्लिक हमें जीवन का बहुत बढ़ा पाठ बढ़ाती है। वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद। 
 
राजीव आजाद ने लिखा- सर, आपने मेरा दिन बना दिया। इससे बहुत कुछ सीखने को मिला। शिकायत करना बंद करो, आप जो भी करते हैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। कर्मयोगी ने लिखा- यदि इस व्यक्ति के पास कोई नाम नहीं है तो इसे काम दिलवाने में मदद करनी चाहिए।
अगला लेख
वोटिंग से पहले ही दिल्ली विधानसभा में EVM के बटन पर सियासी संग्राम