Daily Horoscope
✕

भारत की इस लड़की ने रखा नासा के पहले मंगल हेलिकॉप्टर का नाम

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (17:55 IST)
अमेर‍िका की स्‍पेस एजेंसी नासा के पहले मंगल हेल‍िकॉप्‍टर का नाम रखा गया है। खास बात है क‍ि नासा को इस हेल‍िकॉप्‍टर के नाम की लंबे समय से तलाश थी, ऐसे में भारतीय मूल की एक लड़की ने इस हेलिकॉप्‍टर का नया नाम देने का काम क‍िया है।

न्‍यूज एजेंसी भाषा की एक र‍िपोर्ट के मुताबि‍क नासा के पहले मंगल हेलिकॉप्टर को नाम देने का श्रेय भारतीय मूल की 17 वर्षीय लड़की वनीजा रूपानी को जाता है। नॉर्थपोर्ट, अल्बामा की रहने वाली वनीजा हाईस्कूल की छात्रा है।

दरअसल, नासा ने हेल‍िकॉप्‍टर के नाम की तलाश के ल‍िए एक प्रति‍योग‍िता आयोजि‍त की थी। वनीजा ने नासा की 'नेम द रोवर' प्रतियोगिता में अपना निबंध जमा किया। इसी दौरान इस मंगल हेलि‍कॉप्‍टर का नाम ‘इंजनुइटी’ रखा गया।

वनीजा ने ही इस विमान के लिए यह नाम सुझाया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया। नासा ने मार्च में घोषणा की थी कि उसके अगले रोवर का नाम ‘पर्सविरन्स’ होगा जो सातवीं कक्षा के छात्र एलेक्जलेंडर मैथर के निबंध पर आधारित है। एजेंसी ने मंगल ग्रह पर रोवर के साथ जाने वाले हेलिकॉप्टर का नामकरण करने का भी निर्णय किया था। नासा ने ट्वीट किया,

'हमारे मार्स हेलिकॉप्टर को नया नाम मिल गया है। मिलिए: इंजनुइटी से। छात्रा वनीजा रूपानी ने ‘नेम द रोवर’ 

नासा ने इस संबंध में बुधवार को घोषणा की। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार रूपानी की प्रविष्टि 28 हजार निबंधों में शामिल थी जिसमें अमेरिका के प्रत्येक राज्य और क्षेत्र के छात्रों ने हिस्सा लिया।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख