Daily Horoscope
✕

इंडिगो के कर्मचारियों ने दी यात्रियों को धमकी

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (07:40 IST)
मुंबई। अपने कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर हाल ही में संसदीय समिति की नाराजगी की शिकार बनी सस्ती विमान सेवा कंपनी इंडिगो पर अब पिछले महीने के आखिर में पटना हवाईअड्डे पर विमान से निकलने से कथित रूप से मना करने वाले कुछ यात्रियों के विरुद्ध बल प्रयोग की धमकी देने का आरोप लगा है।

पिछले साल 30 दिसंबर को यह घटना घटी थी। उससे करीब तीन महीने पहले इस विमानन कंपनी के कर्मचारियों ने दिल्ली हवाईअड्डे पर एक यात्री के साथ मारपीट की थी।
 
यात्री एवं महाराष्ट्र में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसाद नंदुरकर ने फेसबुक पर पोस्ट किया, 'इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों ने यात्रियों को धमकी दी कि वे विमान से उतर जाएं, अन्यथा उन्हें वे पटना में सीआईएसएफ के माध्यम से घसीटकर बाहर निकलवायेंगे।' उन्होंने यह भी लिखा कि पहले तो एयरलाइन ने यात्रियों को सवार होने दिया और फिर उड़ान रद्द कर दी।
 
इंडिगो ने सफाई दी है कि 20 यात्रियों को छोड़कर बाकी सभी यात्री उसके कर्मचारियों द्वारा सहयोग के लिए नम्रतापूर्वक अनुरोध किए जाने पर विमान से उतर गए। संबंधित उड़ान खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते रद्द की गई थी। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख