dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, इंडिगो विमानों को रोका, 47 उड़ानें रद्द

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (12:24 IST)
मुंबई। बजट एयरलाइंस इंडिगो ने मंगलवार को अपनी कम से कम 47 उड़ानें रद्द की हैं। कंपनी ने यह कदम नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा उसके आठ ए-320 नियो विमानों में प्रैट एंड व्हिटनी के खराब इंजन के चलते उन्हें खड़ा रखने के निर्देश देने के बाद किया है। इसके अलावा गो एयर के भी ऐसे तीन विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई है।
 
इंडिगो ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि 13 मार्च को उसकी घरेलू नेटवर्क की 47 उड़ानें रद्द की गई हैं। यह उड़ानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पटना, श्रीनगर, भुवनेश्वर, अमृतसर और गुवाहाटी इत्यादि स्थानों से हैं।
 
सोमवार को इंडिगो की लखनऊ जा रही एक उड़ान के 40 मिनट के भीतर ही अहमदाबाद लौट आने के बाद डीजीसीए ने व्हिप जारी किया था। इस उड़ान के दौरान विमान का इंजन खराब हो गया था।
 
सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए डीजीसीए के निदेशक ने 12 मार्च को कंपनी के उन ए-320 नियो विमानों को तत्काल उड़ान भरने से रोक दिया जिनमें पीडब्ल्यू 1100 इंजन लगे हुए हैं। इससे पहले इंडिगो के तीन और ए-320 नियो विमानों को फरवरी में उड़ान भरने से रोक दिया गया था।
 
सोमवार को इंडिगो और गो एयर के 11 विमानों को खड़ा किए जाने के बाद दर्जनों उड़ानें रद्द हुई्ं और देशभर में हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। (भाषा) 
 

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख