Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था जवान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (16:01 IST)
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेना का एक जवान पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) को पश्चिमी कमान तथा इसके तहत आने वाले कोर और डिवीजन से जुड़ी गोपनीय जानकारी मुहैया करा रहा था।


आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मेरठ छावनी स्थित सिग्नल रेजिमेंट में सिग्नलमैन पद पर तैनात जवान को पाकिस्तान के लिए जानकारियां जुटाने और साझा करने के आरोप में सेना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जवान से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की गई हैं।

उन्होंने बताया कि जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) को पश्चिमी कमान तथा इसके तहत आने वाले कोर और डिवीजन से जुड़ी गोपनीय जानकारी मुहैया करा रहा था। मेरठ छावनी में यह पहली बार है जब एक सैनिक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया है। सेना की तमाम खुफिया एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं।

सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से उत्तराखंड निवासी यह सैनिक गत दस वर्षों से भारतीय सेना में कार्यरत है। पिछले करीब दस महीनों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संबंधित लोगों के संपर्क में था। इस दौरान सेना के कई गोपनीय दस्तावेज व्हाट्सएप से भेजे गए और उसकी पाकिस्तान के कई फोन नंबरों पर भी बात हुई।

आर्मी इंटेलिजेंस को करीब तीन महीने पहले इसकी भनक लगी थी। फोन पर पाकिस्तान से संपर्क में रहने के साथ ही मौका मिलते ही व्‍हाट्सएप पर एंड-टू-एंड इंसक्रिप्शन के जरिए गोपनीय दस्तावेज भेजा करता था। सेना पकड़े गए सैनिक का नाम उजागर नहीं कर रही है। सिग्नल रेजिमेंट से जुड़े तमाम कार्यालयों में इन दिनों लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है।

जासूसी करते पकड़े गए सैनिक के अलावा भी कुछ अन्य सैनिकों से अलग-अलग स्थान पर पूछताछ चल रही है। इस मामले में सेना की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की जाएगी। पकड़े गए सिपाही के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख