Hanuman Chalisa

टिकट बुकिंग सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग रोकने के लिए रेलवे का 'साइबर क्राइम सेल'

सोमवार, 28 जनवरी 2019 (22:30 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपनी टिकट बुकिंग वेबसाइट पर ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग रोकने के लिए जल्द ही एक साइबर क्राइम सेल की स्थापना कर सकता है। सोमवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय रेलवे के सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड में इस प्रकार के सेल की स्थापना की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
 
इस 6 सदस्यीय समिति में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है जिनमें सीआरआईएस के इंजीनियर, कम्प्यूटरीकरण और सूचना व्यवस्था, सिग्नल और टेलीकॉम, सतर्कता अधिकारी और सुरक्षा अधकारी शामिल हैं। यह समिति 3 महीने के भीतर बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
 
सूत्रों ने बताया कि समिति को साइबर क्राइम सेल की स्थापना के लिए एक खाका पेश करना होगा। रेलवे ने पिछले साल संसद को सूचित किया था कि उसने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय से 19 ऐसी वेबसाइटों पर रोक लगाने को कहा था जिनके बारे में संदेह था कि उनका इस्तेमाल ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग करने के लिए किया जाता है। 

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख