Hanuman Chalisa

सावरकर को भारतरत्न सम्मान न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण : शिवसेना

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (22:29 IST)
मुंबई। शिवसेना ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को नजरअंदाज करने और भारतरत्न से सम्मानित न किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
 
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में सोमवार को लिखे संपादकीय में कहा कि वीर सावरकर को पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों और यहां तक कि नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में नजरअंदाज किया गया। संपादकीय में कहा गया है कि वरिष्ठ कलाकार भूपेन हजारिका को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश के सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया है, जो कि 'गलत बात' है।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार में शामिल शिवसेना लंबे समय से वीर सावरकर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किए जाने की मांग कर रही है। वीर सावरकर ने आजीवन कारावास की सजा के दौरान अंडमान की सेलुलर जेल में अपने जीवन का लंबा अर्सा गुजारा था।
 
शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कुछ वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि अब उचित समय आ गया है कि वीर सावरकर को भारतरत्न देकर पूर्व की गलतियों को सुधार लिया जाए। उन्होंने पत्र में कहा था कि प्रखर हिन्दुत्ववादी विचारों के कारण वीर सावरकर को जान-बूझकर पहले की सरकारों ने नजरअंदाज किया।
 
संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो वह वीर सावरकर को भारतरत्न सम्मान देने और राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा जोरशोर से उठाती थी। संपादकीय में कहा गया कि मोदी कुछ दिनों पहले अंडमान गए थे और वहां सेलुलर जेल की उस कोठरी में भी गए थे, जहां वीर सावरकर कैद थे। प्रधानमंत्री ने वहां कुछ ध्यान भी किया लेकिन वह सब समुद्र की लहरों में बह गया। (वार्ता)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख