Hanuman Chalisa
✕

विराट कोहली 2019 के विश्व कप को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (22:24 IST)
माउंट माउंगानुइ। क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताते हुए सोमवार को कहा कि उनकी टीम ‘स्वचालित’ स्थिति में है और ऐसे भी 2019 विश्व कप को लेकर फिलहाल चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को विश्व कप में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
 
 
कोहली ने तीसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड पर आसान जीत दर्ज करने के बाद कहा कि अगर आप पिछले 5 मैचों को देखेंगे (ऑस्ट्रेलिया में 2 और न्यूजीलैंड में 3), तो मैंने कहा था कि हम बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान को मजबूत करना चाहते हैं और रायुडू उम्मीदों के मुताबिक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे आप बल्लेबाजी क्रम पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि दिनेश कार्तिक भी शानदार लय में हैं। अगर हमें मध्यक्रम में बदलाव करना हुआ तो वे किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। एमएस धोनी गेंद को अच्छे से हिट कर रहे हैं। पहले 3 मैचों को देखें तो हमें ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं। आत्मविश्वास से भरे भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई कि उनकी गैरमौजूदगी में टीम इस प्रदर्शन को जारी रखेगी।
 
कोहली से पूछा गया कि क्या उनकी गैरमौजूदगी में टीम का दमखम कम होगा? तो उन्होंने कहा कि बिलकुल भी नहीं, हमारे लिए चीजें अब स्वचालित स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि दमखम में कोई कमी आएगी। मैं खुश हूं कि टीम का साथ तब छोड़ रहा हूं, जब हम श्रृंखला जीत चुके हैं। इससे मैं तनावमुक्त रहूंगा। टीम का दमखम वही रहेगा, क्योंकि यह हमारी टीम-संस्कृति का हिस्सा बन गया है और जरूरी नहीं कि इसमें मुझे कुछ करना है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख