ramcharitmanas
✕

नौसेना ने 3 माइनस्वीपर का इस्तेमाल किया बंद

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (17:50 IST)
विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश)। भारतीय नौसेना ने समुद्री बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने वाले अपने पोतों (माइनस्वीपर- कोंकण, कन्नूर और कुड्डलूर) को इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। यहां नौसेना की गोदी में आयोजित एक समारोह में जहाजों को डिकमीशन कर दिया गया।


नौसेना के पूर्वी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल एमएस पवार शुक्रवार को आयोजित किए गए समारोह के मुख्य अतिथि थे। आईएनएस कन्नूर, आईएनएस कुड्डलूर और आईएनएस कोंकण के कमांडिंग ऑफिसर क्रमश: रियर एडमिरल रवि गायकवाड़, रियर एडमिरल पीके नायर और कमोडोर मोहनदास विशिष्ट अतिथि थे। समारोह में इन जहाजों के 38 पूर्व कमांडिंग ऑफिसर और उन पर सेवाएं दे चुके करीब 500 कर्मी भी शामिल हुए।

नौसेना की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वाइस एडमिरल पवार ने जहाजों के चालक दलों को याद किया और 3 से ज्यादा दशकों तक देश की समुद्री सुरक्षा में इन पोतों के योगदान तथा विभिन्न अभियानों में उनकी भागीदारी को रेखांकित किया। इनमें से हर पोत ने करीब 30,000 समुद्री मील का सफर तय किया, जो कि पूरी दुनिया का साढ़े चार बार चक्कर काटने के समान है। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख