Daily Horoscope
✕

भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा हालात को ‘नाजुक’ बताया

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (23:41 IST)
कांगड़ा। भारतीय सेना ने बुधवार को कहा कि इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद नियंत्रण रेखा पर आतंकी ढांचों में कोई बदलाव नहीं आया है। सेना ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी घुसपैठ की कोशिशों के चलते नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा हालात को नाजुक बताया है। 
 
जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (उत्तरी कमान) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने यह भी कहा कि नियंत्रण रेखा और जम्मू कश्मीर के अन्य इलाकों में सर्दियों के मौसम के लिए एक रणनीति अमल में लाई जाएगी ताकि आतंकवादी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। 
 
पीएचडी छात्र से आतंकवादी बने मन्नान वानी के मारे जाने पर नेताओं की विवादित टिप्पणियों और युवाओं के बीच कट्टरपंथ के प्रसार से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सेना जमीनी हकीकत से वाकिफ है। सेना आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं को राजनीतिक रंग दिए जाने या नहीं दिए जाने से प्रभावित नहीं होती तथा हमेशा ही खुद को सौंपे गए काम पर ध्यान केंद्रित किए रखती है। 
 
सिंह ने सीमा पर सुरक्षा हालात के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा हालात नियंत्रण में है। हालांकि नियंत्रण रेखा पर यह नाजुक बने हुए हैं क्योंकि पाकिस्तान राज्य में घुसपैठियों को भेजने की लगातार कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम पंचायत चुनावों के लिए तैयार हैं, जो जल्द होने की संभावना है।
 
कुपवाड़ा में पिछले हफ्ते एक मुठभेड़ में वानी के मारे जाने पर सेना कमांडर ने कहा कि वह एएमयू का छात्र था और सेना जमीनी हकीकत से पूरी तरह से अवगत है। सर्दियों की रणनीति पर लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि बर्फबारी की शुरुआत के साथ ही सेना अपनी तैनाती और काम में बदलाव लाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि इस साल हम अपनी तैनाती में बदलाव लाने जा रहे हैं। भारतीय सेना सतर्क है और दुश्मन की किसी भी कारवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

अगला लेख