Daily Horoscope

Chennai Air Show : भारतीय वायुसेना का शानदार हवाई प्रदर्शन, आसमान में दिखा मनमोहक नजारा

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (17:53 IST)
Air Show 2024 : भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों ने स्थानीय मरीना के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया। ये लोग रविवार को उमस के बावजूद हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और राफेल सहित भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों का रणकौशल का भरपूर आनंद उठाया।
ALSO READ: भारतीय वायुसेना ने सुखोई से किया ग्लाइड बम का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री ने की प्रशंसा
लड़ाकू विमानों के रोमांचकारी प्रदर्शन का नजारा देखने के लिए दर्शक पूर्वाह्न 11 बजे से ही मरीना बीच पर एकत्र होने लगे थे, जिनमें से कई ने खुद को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए अपने हाथों में छाते ले रखे थे। प्रदर्शन की शुरुआत भारतीय वायुसेना के विशेष गरुड़ बल के कमांडो के उस साहसिक कौशल के प्रदर्शन के साथ हुई, जिसमें उन्होंने बंधक को मुक्त कराने का एक मॉक अभियान प्रदर्शित किया।
लाइटहाउस और चेन्नई बंदरगाह के बीच मरीना पर आयोजित 92वें भारतीय वायुसेना दिवस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, राज्य के विभिन्न मंत्री, चेन्नई की महापौर आर. प्रिया और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 
'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में होगा दर्ज : साफ आसमान के कारण भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा किए गए लोमहर्षक हवाई शो का बेहतरीन नजारा देखने को मिला। रेतीले समुद्र तट पर एकत्र हुए लोगों ने दोपहर एक बजे शो के अंत में भारतीय वायुसेना के विमानों से हवाई फोटोग्राफी के लिए अपने छाते दिखाए। हवाई प्रदर्शन में लगभग 72 विमानों ने भाग लिया, जिसे 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया जाएगा।
ALSO READ: भारतीय वायुसेना की तत्परता, घने अंधेरे में जवान को दिल्ली लाए और अस्पताल ने जोड़ा कटा हाथ
सुपरसोनिक लड़ाकू विमान राफेल समेत करीब 50 लड़ाकू विमानों ने एक साथ मिलकर आसमान में विभिन्न रंगों की चमक बिखेरी। डकोटा और हार्वर्ड, तेजस, एसयू-30 और सारंग ने भी हवाई सलामी में हिस्सा लिया। सुखोई एसयू-30 ने भी अपने करतब दिखाए। देश का गौरव और स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक तेजस एवं हेलीकॉप्टर प्रचंड ने भी 21 साल के अंतराल के बाद चेन्नई में आयोजित हवाई प्रदर्शन में भाग लिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख