चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे का लंदन में टखने का ऑपरेशन हुआ
दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर से बाहर रहने वाले भारत और मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने लंदन में टखने का ऑपरेशन कराया।दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में सर्जरी की जानकारी दी।
देशपांडे को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए मुंबई की संभावित खिलाड़ियों की 30 सदस्यीय सूची से बाहर रखा गया था।देशपांडे ने कहा, यह पोस्ट मेरे टखने की सर्जरी के बारे में अपडेट है जो कल हुई और बहुत अच्छी रही।
जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले देशपांडे ने कहा, यहां से मैं उबरकर पहले से बेहतर होने और मजबूत वापसी करने की अपनी यात्रा शुरू करता हूं।(भाषा)
उन्होंने कहा, यह बहुत राहत की बात है क्योंकि मैं काफी लंबे समय से इससे जूझ रहा था। मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी प्रशंसकों का उनकी शुभकामनाओं, प्यार और भरोसे के लिए बहुत आभारी हूं।Another Injury Prone Bowler Produced by Super Kings … CSK Management will Throw 14 Crores For Him in Upcoming Mega Auction
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) October 1, 2024
Deepak Chahar 2022
Gerald Coetzee 2024
Tushar Deshpande 2025 pic.twitter.com/LqtVfU0vb9
जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले देशपांडे ने कहा, यहां से मैं उबरकर पहले से बेहतर होने और मजबूत वापसी करने की अपनी यात्रा शुरू करता हूं।(भाषा)

