Daily Horoscope
✕

CPEC पर भारत की 'तीसरे देश' को चेतावनी, कहा- POK हमारी संप्रभुता का मामला

Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (23:59 IST)
नई दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि सम्पूर्ण जम्मू कश्मीर और लद्दाख उसका अभिन्न अंग है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से होकर गुजरने वाली परियोजनाओं से कोई कोई भी 'तीसरा देश' नहीं जुड़े क्योंकि हम पहले से ही चेतावनी दे रहे हैं कि यह हमारी सम्प्रभुता का विषय है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस विषय पर पिछले दिनों बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि उसने तथाकथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से जुड़ी परियोजनाओं में अन्य देशों की प्रस्तावित भागीदारी को प्रोत्साहित किए जाने की खबरें देखी हैं तथा सीपीईसी के तहत इस प्रकार की गतिविधियां ‘स्वाभाविक रूप से अवैध, अनुचित और अस्वीकार्य’ हैं।
 
बागची ने कहा कि इस संबंध में किसी भी पक्ष का इस प्रकार का कोई भी कदम भारत की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में इस तरह की किसी भी गतिविधि पर हम पहले से ही आपत्ति करते रहे हैं।
 
प्रवक्ता ने कहा कि हमारा कहना है कि कोई भी तीसरा देश इससे नहीं जुड़े क्योंकि हम पहले से ही चेतावनी दे रहे हैं कि यह हमारी सम्प्रभुता का विषय है। बागची ने कहा कि हम जो कहना चाहते हैं, वह पूरी तरह से स्पष्ट है।
 
यह पूछे जाने पर कि किसी देश के जुड़ने पर क्या कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि इस बारे में वे कोई अटकलबाजी नहीं करना चाहते हैं।
 
ज्ञात हो कि सीपीईसी के अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं समन्वय संबंधी संयुक्त कार्य समूह की डिजिटल माध्यम से तीसरी बैठक शुक्रवार को हुई थी। इस दौरान चीन और पाकिस्तान ने आर्थिक गलियारे का हिस्सा बनने में दिलचस्पी रखने वाले अन्य देशों को भी इसमें शामिल होने का न्योता दिया।
 
वर्ष 2013 में शुरू हुआ यह आर्थिक गलियारा पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनझियांग क्षेत्र में स्थित काशगर से जोड़ने वाला है। इसके जरिए दोनों देश ऊर्जा, परिवहन एवं औद्योगिक सहयोग करेंगे।
 
भारत इस गलियारे के पीओके से होकर गुजरने के कारण इसका विरोध करता रहा है। सीपीईसी चीन की महत्वकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (BRI) का हिस्सा है। भारत बीआरआई का कड़ा आलोचक रहा है, क्योंकि सीपीईसी इसका हिस्सा है।
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख