kundali milan
✕

पेंशन लाभ देने के मामले में भारत फिसड्डी देश, नीदरलैंड्स और डेनमार्क 'ए' श्रेणी में

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (01:03 IST)
मुंबई। भारत बेहतर लाभ के साथ सेवानिवृत्ति आय व्यवस्था उपलब्ध कराने के मामले में फिसड्डी है। भारत कुल 34 देशों में नीचे से दूसरे स्थान पर है।
 
 
मेलबोर्न मर्सर ग्लोबल पेंशन सूचकांक से पता चलता है कि दुनियाभर में उम्रदराज होती आबादी सरकारों के लिए चुनौती है। नीति निर्माता अपने सेवानिवृत्त लोगों को ऐसी वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, जो न केवल व्यक्तिगत रूप से पर्याप्त हो बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहतर हो।
 
अध्ययन में कहा गया है कि भारत सेवानिवृत्ति आय प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में धीमा लेकिन निरंतर आगे बढ़ रहा है। हालांकि 34 देशों की रैंकिंग में वह नीचे से दूसरे स्थान पर है। वह सूची में 'ग्रेड डी' में जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको तथा अर्जेंटीना के साथ है। सूचकांक में 34 देशों में सेवानिवृत्ति आय प्रणाली के आकलन के लिए 3 उपसूचकांक- उसका पर्याप्त होना, भरोसेमंद और ईमानदारी का उपयोग किया गया है।
 
अध्ययन में कुल 34 देशों की 34 पेंशन प्रणालियों का आकलन किया गया है। इसके अनुसार नीदरलैंड्स और डेनमार्क क्रमश: 80.3 तथा 80.2 अंक के साथ 'ए' श्रेणी में हैं। इसका मतलब है कि इन देशों में वैश्विक स्तर की सेवानिवृत्ति आय प्रणाली है और ये कल की उम्रदराज होने वाली आबादी के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। पर्याप्त उपसूचकांक के मामले में जर्मनी 79.9 अंक तथा फ्रांस 79.5 अंक के साथ उच्च स्तर पर हैं, वहीं मैक्सिको 37.3 तथा भारत 38.7 के साथ निम्न स्थान पर है।
 
अध्ययन में यह पाया गया है कि भारत ने भरोसेमंद और ईमानदार व्यवस्था के मामले में 2017 के स्तर को बरकरार रखा है, हालांकि कुल मिलाकर सूचकांक मूल्य 2017 के 44.9 से घटकर 2018 में 44.6 पर आ गया। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख