Hanuman Chalisa

LOC पर भारत ने पाकिस्तान की कई चौकियों को किया तबाह, सैनिक भी मारे

Updated: बुधवार, 6 मार्च 2019 (10:31 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में एलओसी अभी भी गर्म है क्योंकि पाक सेना ने नौशहरा और सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार को एक बार फिर गोलाबारी शुरू कर दी है। सेना भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सोमवार को भी एलओसी पर तीन सेक्टरों पल्लांवाला, किरनी व कस्बा सेक्टर में भारी गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई थीं। कई पाक सैनिकों के भी मारे जाने की सूचना थी।
 
मंगलवार दोपहर नौशहरा और सुंदरबनी सेक्टर में लगातार मोर्टार शेलिंग और फायरिंग जारी है। तोपों से भी गोले बरसाए जा रहे थे। पाक गोले कई घरों के पास गिरने से कई मकानों को भी नुक्सान हुआ है। गोलाबारी के चलते जहां सीमा पर तनाव बना हुआ है, वहीं एलओसी के निकट रहने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
 
पुंछ और राजोरी जिले में पाकिस्तान ने 70 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और 80 गांवों को निशाना बनाया। इसमें एक परिवार के तीन सदस्य सहित चार लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हुए थे।
 
सोमवार तड़के भी ढाई बजे एलओसी पर जम्मू जिले के पल्लांवाला सेक्टर में अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी। इसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तान की कई चौकियों के तबाह होने और सात सैनिकों के मारे जाने की सूचना थी। पल्लांवाला सेक्टर के घिगड़याल-बदोवाल व घरड क्षेत्र में करीब साढ़े पांच बजे तक भारी गोलाबारी जारी रही।
 
गोलाबारी शुरू होते ही दोनों इलाकों के ग्रामीण अपने घरों में चले गए। ज्ञात हो कि राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार दोपहर दो घंटे तक सीमा पार से हुई गोलाबारी के अलावा शुक्रवार रात से एलओसी पर शांति बनी हुई थी। इससे पुंछ तथा राजोरी में एलओसी पर रहने वाले लोगों को काफी राहत मिली जो आज खत्म हो गई।
 
सोमवार को ही पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागने शुरू कर दिए थे। शाम को करीब सवा पांच बजे शुरू हुई गोलाबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख