manglik dosh calculator
✕

भारत की स्वतंत्रता के 70 वर्ष पर 'नमस्ते जिनीवा' कार्यक्रम

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (15:50 IST)
नई दिल्ली। भारत की स्वतंत्रता के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिनीवा स्थित भारत के स्थायी मिशन ने दुनिया के सामने देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए 'नमस्ते जिनीवा' कार्यक्रम का आयोजन किया है।
 
विदेश मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर को किया जाएगा और जिनीवा स्थित भारत का स्थायी मिशन विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के सहयोग से कर रहा है। इसमें भारतीय शस्त्रीय नृत्य और संगीत कार्यक्रमों के अलावा छात्रों द्वारा विज्ञान परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही एक फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
 
'नमस्ते जिनीवा' कार्यक्रम के दौरान कनाडा की अमिका कुशवाहा कथक नृत्य पेश करेंगी जबकि ओंकारा स्कूल ऑफ इंडियन डांस की ओर से भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। म्यूनिख की दीप्ति अभिलाषा ओडिशी नृत्य पेश करेंगी। इसके अलावा कश्मीरी, पंजाबी, राजस्थानी और गुजराती लोकनृत्य भी पेश किए जाएंगे।
 
कार्यक्रम में योग, पर्यटन, ई-वीसा, मेडिकल पर्यटन आदि पर वृत्तचित्र पेश किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को 'हिमालय से आल्पस' तक शीर्षक के तहत प्रस्तुत किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख